Monday, November 21, 2022

फब्कियां कसने पर छात्रों में हुआ आपसी विवाद, पुलिस ने कराया शांत

डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। बीते दिन हुए आपसी विवाद को लेकर छात्रों के दो गुट आपस मे भिड़ गए जिसमें तीन छात्र  घायल भी हुए हैं। हालांकि आपसी सुलह के बाद मामला शांत हो गया। नगर के सेंट पीटर इण्टर कॉलेज में शनिवार को छात्रों में एक दूसरे पर फब्कियां कसने की बात को लेकर  विवाद हो गया था, प्रधानाचार्य के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत भी हो गया। लेकिन सोमवार की सुबह विद्यालय के मध्यावकाश में दोनों पक्षों में पुनः मारपीट हो गई जिसमें कक्षा 12 ए के छात्र साजिद खां ,अफरोज अहमद खान तथा शोएब खान को सिर पर चोट लगी जिसको लेकर पीड़ित छात्रों के परिजन थाना कोतवाली नानपारा में पहुंचकर घटना की जानकारी थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह कोदी और कार्यवाही किए जाने की बात कही जिस पर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने दोनों पक्षों के झगड़े में शामिल छात्रों को बुलाया तथा उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया और विद्यालय के प्रधानाचार्य ओसवाल्ड, क्लास टीचर विपिन श्रीवास्तव सहित सभी टीचरों को बुला कर घटना की जानकारी ली। छात्रों ने बताया एक दूसरे पर टिप्पणी कसने की बात को लेकर शनिवार को विवाद हुआ था मामला शांत भी हो गया था फिर सुबह अचानक सोमवार को जब विद्यालय खुला तो उसी बात को लेकर एक छात्र  जिसका चश्मा टूट गया था उसका पैसा वह दूसरे छात्र से मांग रहा था इसी बात को लेकर दोनों छात्रों के बीच विवाद होने लगा और विवाद में छात्र  ने एक दूसरे का गुट बनाकर मारपीट की जिसमें 3 छात्रों के सिर पर चोट आई। 

माम्ला तूल पकड़ रहा था लेकिन नानपारा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह की सूझबूझ में शांत हुआ। नानपारा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने  विवाद की वजह को भांपते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर आपस में सुलह समझौता कराया तथा दोनों पक्षों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि भविष्य में यदि इस तरीके की घटना की पुनरावृति होगी तो आप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सेंट पीटर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओसवाल्ड मट्ठा को कोतवाली में बुलाकर शक्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि विद्यालय में ऐसी कोई घटना होती है तो आप पुलिस को तुरन्त सूचित करंगे। साथ ही विद्यालय का अनुशासन ऐसा बनाए कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

No comments:

Post a Comment