Thursday, December 1, 2022

250 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर पुलिस की गिरफ्त मे

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली नानपारा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ स्मैक सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को 250 ग्राम स्मैक सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव के अनुसार 2.50 लाख रुपए है। सप्लायर कहां से कहां स्मैक सप्लाई करने जा रहा था समाचार मिलने तक पूछताछ जारी थी। अपराध निरीक्षक मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार की देर रात्रि कस्बे की तरफ रात्रि गश्त करने जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक कुर्मिनपुरवा चौराहे के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपने पास ढाई सौ ग्राम स्मैक होना बताया। स्मैक की मात्रा अधिक होने पर नानपारा पुलिस ने तत्काल मजिस्ट्रेट को सूचना दी।

*नायब तहसीलदार के सामने ली गई युवक की तलाशी*

कुर्मिनपुरवा बाईपास के पास संदिग्ध युवक के पास बरामद स्मैक की सूचना पर नायब तहसीलदार हबीबुर्रहमान अंसारी ने मौके पर पहुंचकर युवक की अपने सामने तलाशी ली। युवक के पास बरामद  250 ग्राम को अपने सामने शील करवाया। युवक के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया है। टीम में निरीक्षक मनोज सिंह के साथ मुख्य आरक्षी धर्मपाल, अजय यादव सहित अन्य शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment