Saturday, December 10, 2022

पत्रकार को मातृशोक, शोकसभा कर दी गई श्रद्धांजलि

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)

बहराइच/नानपारा, (उ0प्र0) स्थानीय पत्रकार शुभम तिवारी की माता के आकस्मिक निधन से शोकाकुल पत्रकारों ने चित्रांश कॉम्प्लेक्स नानपारा में एकजुट होकर शोकसभा आयोजित की और पत्रकार की माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतक की आत्मा की शांति एवं ईश्वर के चरणों मे स्थान के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही परिवार को दारूण दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान जयदीश श्रीवास्तव, डी के श्रीवास्तव, शकील अंसारी, डी०पी०श्रीवास्तव, अय्यूब अंसारी, दिवाकर श्रीवास्तव, सरफराज सिद्दीकी, अभिलाष श्रीवास्तव, सन्दीप अग्रवाल, अमन शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment