डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। मासिक पंचायत बैठक में भाग लेने आ रहे किसान यूनियन के सदस्य को नानपारा पुलिस के उपनिरीक्षक ने थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि सीओ के आश्वासन के बाद किसान संघ के पदाधिकारी शांत हो गए। सोमवार को विकास खण्ड बल्हा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में भाग लेने आ रहे थाना नवाबगंज के पंडित पुरवा निवासी साबिर को नवाबगंज रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक हेमंत कुमार द्वारा रोक लिया गया जिस पर साबिर ने सूचना अपने संघ के पदाधिकारियों को दी जिसकी सूचना मिलते ही युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू मौके पर पहुंचे उन्होंने बतलाया की इस बार छोड़ दीजिए अगली बार लेकर आएगा जिस पर हेमंत कुमार गाड़ी सीज करने के लिए कागज की मांग करने लगे। कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि हम तत्काल मौके पर गए और दरोगा से कहा कि पहली गलती है छोड़ दीजिए आगे से ऐसा नहीं होगा तब उन्होंने यह भी कहा कि जब हेलमेट का अनुपालन पुलिसकर्मी ही नहीं करते हैं तो ऐसे में आम आदमी इसका पालन कैसे करें इसी बात से नाराज होकर दरोगा हेमंत कुमार चौधरी ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस द्वारा थप्पड़ मारे जाने से किसान यूनियन के नेता आन्दोलित हो गए। और पुलिस प्रशाशन के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही नानपारा प्राभारी निरीक्षक हेमंत कुमार, उपनिरीक्षक राकेश सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुँच गए। और किसान यूनियन को समझने लगे लेकिन यूनियन उपनिरीक्षक हेमंत कुमार की ब्रस्ताग्गी की मांग करने लगा। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार ने पुलिस क्षेत्राअधिकारी राहुल पांडे से टेलीफोन पर वार्ता कराई जिस पर शिव नानपारा ने किसान यूनियन के नेताओं को आश्वासन दिया कि उपनिरीक्षक पर जल्द कार्रवाई की जाएगी सीओ नानपारा के आश्वासन पर किसान यूनियन के नेताओं ने धरना समाप्त किया।

No comments:
Post a Comment