Thursday, December 29, 2022

जल जीवन मिशन के अंतर्गत संकल्प अटल जल सप्ताह कार्यक्रम

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)

नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। विकास खण्ड बलहा सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संकल्प अटल जल सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ बल्हा सौरभ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। मुख्यातिथि बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर रही। कार्यक्रम की शुरुआत आईएसए कॉर्डिनेटर देवेश मिश्रा द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक पीयूष शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने जल संरक्षण व स्वच्छता के बारे में बताया। सहायक अभियंता आलोक चन्द ने कहा कि जनपद के 784 ग्राम पंचायतों में हर घर  नल हर घर जल योजना  के तहत कार्य हो रहा है। बलहा विधायक सरोज सोनकर ने सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। डीसी जय प्रकाश यादव ने कहा की  हर घर जल जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी और लोगों जागरूक होना है जिसमें आप सभी प्रतिभागियों की बहुत बड़ी चुनौती है जिसमें आप सभी को लोगों जागरूक करना है कार्यक्रम में सन्तोष श्रीवास्तव, अमित कुमार सहित ब्लॉक के पम्प ऑपरेट, समेत 13 तकनीकी प्रशिक्षण को एवं 5 FTK महिलाओं ने प्रतिभाग किया।



No comments:

Post a Comment