Thursday, December 29, 2022

राकेश कुमार सिंह एसआई से बने इंस्पेक्टर, शुभचिंतकों ने दी बधाई

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)

नानपारा / बहराइच, उ0प्र0। अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश संख्या पाँच 470 वरिष्ठ पदोन्नति दिनांक 26 दिसंबर 2022 यथा संशोधित किए गए प्रावधानों के अनुसार जेष्ठता के आधार पर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक बनाया गया है  इसी क्रम में जिले में तीन उप निरीक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला है।

चौकी प्रभारी राजा बाजार नानपारा राकेश कुमार सिंह को भी पदोन्नति मिली है। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के आदेश पर वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही निरीक्षक का कार्यभार  ग्रहण कराए आने को कहा गया। पदोन्नति सूचना मिलते ही राकेश कुमार सिंह के शुभचिंतकों द्वारा बधाइयां दी गयी।


No comments:

Post a Comment