Saturday, January 14, 2023

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बैंक मित्र कार्यशाला का आयोजन

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। आर्यावर्त  ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय में बैंक मित्रों के लिए बैंक मित्र कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्रिय शाखा भींगा 92 शाखाओ के बैंक मित्रों ने भाग लिया।

               कार्यशाला में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद तिवारी  ने बैंक की स्थापना व बैंक की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।  उन्होंने बैंक मित्रो को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा  योजना, जन धन खाता  के प्रचार प्रसार करने को कहा। अजय श्रीवास्तव ने  कहा कि ने बैंक मित्रों की बैंकिंग के कार्यों में जरूरत और बैंक मित्र कार्यप्रणाली की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में घर पर ही बैंकिंग सुविधा मुहैया करवाने के लिए बैंक मित्र प्रणाली की शुरुआत की गई।

कार्यशाला में सबसे अधिक प्रधानमंत्री  सुरक्षा बीमा ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करने पर ककरी शाखा के मटिहा क्षेत्र के बैंक मित्र को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया।  क्षेत्रीय कार्यालय भींगा के अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार,   स्विफ्ट कॉर्डिनेटर सुमित मिश्रा, अरुण कुमार रहे। बैंक मित्र के सम्मनित किए जाने पर ककरी शाखा के प्रवन्धक योगेश कुमार  व प्रवन्धक इकबाल  अली, कार्यालय सहायक राधव कुमार ने बैंक मित्र का फूल माला पहना कर स्वागत किया। प्रबन्धक योगेश ने बताया की सुशील त्रिपाठी ने बेहतर कार्य किया है सभी बैंक मित्रों को इसी तरह से क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment