ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। नानपारा रेंज के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में बीती सुबह अजगर घुस गया। अजगर को देख परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ लिया।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी मंगल प्रसाद बीते शनिवार को परिवार के साथ अलाव ताप रहे थे। तभी परिवार के लोगों को अजीब तरह की आवाज घर से बाहर सुनाई दी। मंगल प्रसाद ने घर में जाकर देखा तो अजगर रेंग रहा था। इस पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना रेंज कार्यालय में दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने वन कर्मियों को मौके पर भेजा। वन कर्मियों ने अजगर को घर से बाहर निकाला। इसके बाद उसका रेस्क्यू कर उसे बघौली जंगल में छोड़ दिया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अजगर लगभग पांच फीट लंबा और 10 किलो वजन का था।

No comments:
Post a Comment