Monday, February 20, 2023

संभ्रांत नागरिको व पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत एएसपी डॉ० त्रिपाठी

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद के नवागत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी ने नानपारा कोतवाली परिसर में पत्रकारों व नगर के संभ्रांत नागरिकों से एक मुलाकात में कहा कि समूचे जनपद सहित कोतवाली नानपारा क्षेत्र में भी अपराध पर लगाम लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मालूम हो कि गृह जनपद महोबा निवासी 2010 बैच के आईपीएस ऑफिसर डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बतौर पुलिस क्षेत्राधिकारी कानपुर देहात कानपुर नगर और इटावा आदि जिलों में भी कमान संभाली है उसके बाद कासगंज और पीलीभीत में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए बतौर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बहराइच पहुंचे हैं। 

नानपारा में संभ्रांत नागरिकों व पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉ० त्रिपाठी ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है सभी थानाध्यक्षों एवं जनता के साथ बैठक करके वह अपराध नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे शासन प्रशासन के आदेशों निर्देशों के अनुपालन में काम करना है, महिला सुरक्षा के लिए कड़े कदम  उठाए जा रहे हैं। नानपारा में लग रहे जाम की समस्या के प्रति उन्होंने कहा कि त्यौहार का माहौल होने के कारण सघन यातायात व ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक करके वह अतिक्रमण करने वालों को हटाने का प्रयास करेंगे जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ग्राम सुरक्षा समितियों की बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी राजा बाजार में महिला इंस्पेक्टर की तैनाती जल्द सुनिश्चित होगी। महिला बीट आरक्षीयों को महिला सुरक्षा के प्रति विशेष तौर पर निर्देशित किया जाएगा। भारत नेपाल सीमा सुरक्षा के लिए अनेक एजेंसियां सीमा सुरक्षा बल आईबी एसएसबी आदि काम कर रही हैं बैठक कर के सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुआ इसमेंक और सट्टेबाजी से जुड़े अपराधियों के लिए सूची के आधार पर उन्हें चिन्हित किया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब स्मेक आदि एक देश से दूसरे देश को ले जाने वाले अपराधियों पर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व कोतवाली नानपारा में नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पत्रकारों से रूबरू हुए और सब का परिचय जाना। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, कोतवाल हेमन्त कुमार गौंड़ व समस्त पुलिस कर्मी, नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद राजू, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुशीर सेठ, पूर्व चेयरमैन अब्दुल वाहिद, नानपारा देहात प्रधान पीर गुलाम, समाजसेवी अभय मद्देशिया, नरेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजेश भीमराजका आदि भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment