ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो/संचालक NNI Coverage)
बहराइच/नानपारा, उ0 प्र0। महिला दिवस के अवसर पर जनपद बहराइच के नानपारा निवासी अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर व साहित्यकार शारिक रब्बानी को सृजन रत्न पुरस्कार मिलेगा। नानपारा के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर व साहित्यकार शारिक रब्बानी को भारत, नेपाल, कज़ाख़िस्तान, मारिशस, भूटान सहित विभिन्न देशों में साहित्यक सेवा में अग्रणी, साहित्यक व समाजसेवी संस्था, वर्ल्ड क्रिएटीविटी फ़ोरम, नासिक महाराष्ट्र ने आगामी 8 मार्च 2023 को भारत नेपाल साहित्यक व सांस्कृतिक सहयोग और महिला सशक्तिकरण के कार्य को देखते हुए सृजन रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रसिद्ध शायर व साहित्यकार शारिक रब्बानी के दो काव्य संग्रह,एक उपन्यास जिसका मराठी और अन्य भाषा में भी अनुवाद हो चुका है सहित कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है तथा महिला सशक्तिकरण तथा स्त्री विमर्श के क्षेत्र में उनके विभिन्न लेखों के प्रकाशन के साथ एक महत्वपूर्ण पुस्तक के रूप में भी योगदान है।त था वह भारत और नेपाल दोनों ही देशों में अत्यंत लोकप्रिय है। शायर व शारिक रब्बानी को भारत और नेपाल म अवध श्री सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार, सृजन शील मोती सृषटा सम्मान, साहित्य प्रभा सम्मान, इंकलाब काव्य कथा सम्मान,सिराज मीर खां सहर सम्मान, इस्कफ मैत्री सम्मान, सहित अनेक सम्मान मिल चुके हैं। शारिक रब्बानी की साहित्यक व समाजिक सेवाओं और उनकी प्रतिभा को दृष्टि गत रखते हुए विभिन्न लेखकों द्वारा उर्दू, हिन्दी, तथा नेपाली भाषाओं में उन पर पुस्तकें लिखकर भी प्रकाशित की जा चुकी है तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कई गायकों ने उनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ भी दी है। आगामी 8 मार्च 2023 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शारिक रब्बानी को, सृजन रत्न पुरस्कार, दिये जाने की घोषणा वर्ल्ड क्रिएटीविटी फोरम की अध्यक्षा मनीषा खटाटे द्वारा पत्र के माध्यम से किये जाने पर जिला बहराईच के साहित्यकारो, साहित्य प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


मा.शारिक रब्बानी जी का हृदय से अभिनंदन,जिन्होंने साहित्य के सा महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं ।समाज में सृजनात्मक कार्य हेतु महिलाओं को प्रेरित किया है ।
ReplyDelete