Sunday, March 5, 2023

कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो संचालक) 

बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में एकदिवसीय कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयबर लाल गौड़ कृषि मेला एवं प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रसार साहित्य का विमोचन किया। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज की विशेषताओं पर जोर दिया तथा उन्होंने मोटे अनाज  की खेती करने से  कुपोषण की समस्या से निपटने का नया और सरल मार्ग मिलेगा। वहीं किसानों की आय दोगुनी होने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। यही करण है कि  किसानों को इन अनाजों की खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा और दूसरी ओर लोगों को मोटे अनाज के महत्व से अवगत कराया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ केएम सिंह ने की। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ हर्षिता ने किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक डॉक्टर केएम सिंह ने कहा की  संयुक्त राष्ट्र ने 2023 के अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष है। कभी वो दौर था कि हर भारतीय घर की थाली में कोई न कोई मोटा अनाज जरूर नजर आता था, लेकिन धीरे-धीरे खानपान के तरीके इस कदर बदले की थाली में अनाज कम जंक फूड ज्यादा नजर आने लगा। देश का हर नागरिक सेहतमंद रहे इसके लिए सुपरफूड मिलेट्स को हर घर की पंसद बनाने के लिए सरकार की कोशिशें जारी हैं। मोटे अनाज को कुपोषण के खिलाफ कारगर हथियार तो डायबिटीज और हाइपरटेंशन सरीखी बीमारियों को दूर भगाने का जरिया बताया था। ज्वार, बाजरा, रागी, मडुवा, सावां, कोदों, कुटकी, कंगनी, चीना जैसे मोटे अनाज की अहमियत समझते हुए ये कदम उठाया था। 


घनश्याम सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ने  कहा कि जलवायु परिवर्तन मैं जब तापमान बहुत अधिक होता है तब भी मोटे अनाज की खेती बहुत आसानी से की जा सकती है, तथा ये अनउपजाऊ किस्म की मिट्टी और कम मेहनत में भी आसानी से पैदा हो जाते हैं। ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा क्षेत्र में बहुत ही तकनीकी प्रसारण कर रहे एवं किसानों को जागरूक कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ बी पी शाही ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोटे अनाज पौष्टिकता से भरपूर होते हैं इसीलिए उन्हें सुपरफूड की संज्ञा दी जाती है। कार्यक्रम में  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक  डॉ शैलेंद्र सिंह  ने  फसलों कीअच्छी पैदावार हेतु किसानो को उच्चतम तकनिक की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथि पीपीओ प्रिया नंदा ने कृषकों को जिले में चल रही पौध सुरक्षा  योजनाओं के बारे में  विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अन्य अतिथिगण जिला वन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य ,क्षेत्र प्रबंधक इफ्फको, सहायक निदेशक रेशम, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डी.सी.मनरेगा ने कृषि संबंधित  विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिव शंकर सिंह, रामप्रवेश मौर्य, सजन कुमार, श्री रामबचन, धर्मेंद्र कुमार, सरवर अली समेत अन्य प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मेले में लगाए गए निजी एवं सरकारी संस्थानों द्वारा लगाई गए स्टाल को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया । अन्य कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉक्टर नीरज सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राम भरोसे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के वैज्ञानिक  रेनू आर्या, डॉ. हर्षिता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एस. बी. सिंह, उपेंद्र सिंह, बृजेश सिंह आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment