अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage)
नानपारा/बहराइच, उ० प्र०। रामनवमी पर डीएम व एसपी ने दुर्गामंदिर पहुचकर पूजन किया जिसके बाद कस्तूरबा विद्यालय पहुंचकर कन्याओं को भोज कराया। शासन के मंशानुरूप कराए जा रहे अखंड रामायण पाठ के रामनवमी पर समापन नानपारा के सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में पहुंचकर पूजन किया जिसके बाद कस्तूरबा विद्यालय जाकर कन्याओं को भोज कराया डीएम ने कहा कि शासन के मनुसान रूप जनपद के विभिन्न मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है नवरात्रि के नौ दिन मां की आराधना के बाद रामायण पाठ का आयोजन हुआ है। रामायण के समापन पर भंडारे में अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कृपाराम वर्मा ने डीएमआरसी को चुनरी भेंट की जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई रंगोली को डीएम ने सराहा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अजीत परेश पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रेनू यादव ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा मंदिर पुरोहित पंडित राम उजागर मिश्रा मंदिर अध्यक्ष डीके श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment