ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
नानपारा, बहराइच (उ० प्र०)। नगर के बहु प्रतिष्ठित श्री शंकर इंटर कॉलेज में कार्यरत लिपिक प्रमोद कुमार वर्मा प्रायः नई ऊंचाइयों को छूते जा रहे हैं। अकाशवाणी के लखनऊ केंद्र पर 09 अप्रैल 2023 दिन रविवार को शाम साढ़े 6 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम लोकायन में कवि प्रमोद साधक की मन भावन रचनाएं सुनी जा सकती हैं।
एक मुलाकात में कवि प्रमोद साधक ने बताया कि वह रिसिया के गांव रामपुरवा के रहने वाले हैं और उन्हें शुरू से ही समसामयिक विषयों पर लोकप्रिय अवधी बोली में कविताएं लिखना पसंद रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके साथ साथ लोकायन कार्यक्रम के लिए कवि सूर्य विक्रम सिंह सूर्य कैसरगंज और विद्याधर दीक्षित अधरेश उन्नावी की भी रचनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। ग्रामीणों के लिए प्रस्तुत विशिष्ट कार्यक्रम का संचालन भी कवि प्रमोद साधक ने ही किया है। रिकार्डिंग के लिए श्री साधक ने उमा प्रसाद वर्मा उमेश व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सुशील कुमार रॉय का विशेष आभार जताया है। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी लखनऊ के मीडियम वेव 747 किलोहर्ट्स पर 9 अप्रैल शाम साढ़े 6 बजे होगा।


No comments:
Post a Comment