Wednesday, May 24, 2023

हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो / प्रतिनिधी) 

रामनगर, उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के लाखो छात्रों का रिजल्ट के लिए इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की कन्फर्म तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के मुताबिक हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई 2023 को घोषित किया जाएगा।

इस संबंध में एक आदेश जारी कर दिया गया है जिसमें बताया गया है कि उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट वर्ष 2023 का परीक्षा फल दिनांक 25 मई 2023 को 11 बजे परिषद कार्यालय रामनगर (नैनीताल)में घोषित किया जाएगा। बतादे कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वी ओर ,12वी की परीक्षा  16 मार्च से शुरु होकर 6 अप्रैल तक चली थी इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1253 केन्द्र बनाए गए थे जिनमें हाईस्कूल में 1लाख 32 हजार से अधिक और इंटर मीडिएट में 1 लाख 27 हजार अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी।

No comments:

Post a Comment