अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ०प्र०। जमात ए इस्लामी हिन्द नानपारा यूनिट की ओर से इस्लाम की बुनियादी शिक्षाओं व व्यक्तित के विकास के सम्बन्ध में शिक्षकों द्वारा समर क्लासेस के आधार पर विगत 01जून को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी जिसके आधार पर बुधवार को मन्नत मैरेज लॉन में पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सफल होने वाले 43 छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें क्रमानुसार इरा फातिमा शंकर इन्टर कॉलेज, आयशा फातिमा पायनियर पब्लिक स्कूल एवंम अरशान खान पायनियर पब्लिक स्कूल ने प्रथम 3000 रू, दित्तीय 2000 रू एवमं तृतीय स्थान 1000 रू प्राप्त किया तथा 10 विद्यार्थियों को 500-500 रू के संतावना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया तथा 30 छात्रों व छात्राओं को मेडल भेंट किया गया।
इस अवसर पर जमात ए इस्लामी नानपारा के सदस्यों सहित नानपारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल वहीद, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोईद, जनाब मौलाना मोइनुद्दीन क़ादरी साहब, जनाब मौलाना अफजाल नदवी साहब, जनाब मुफ्ती नफीस कासमी साहब, जनाब मौलाना असद साहब,जनाब अनीस अहमद खान, जनाब नसीरुद्दीन साहब व छात्रों एवम छात्राओं के माता पिता व सम्मानित गण 275 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनाब अज़ीम साहब, जनाब रसूल अहमद साहब, जनाब फखरुद्दीन साहब,जनाब आबिद अली साहब, जनाब सईद साहब,जनाब नूरे यजदा साहब,जनाब मोईन अहमद साहब, जनाब मोहसिन साहब, जनाब यासिर साहब,जनाब रेहान साहब,जनाब जाहिद यार बेग साहब, ब्रा०गुफरान, ब्रा मुसद्दिक, ब्रा०सलमान, ब्रा०हलीम, ब्रा०अरफात, ब्रा०अल्ताफ आदि ने सहयोग किया।

No comments:
Post a Comment