Sunday, June 4, 2023

सौहार्दपूर्ण बैठक के साथ अधिवक्ता संघ की हड़ताल ख़तम

डी० पी० श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)

नानपारा, बहराइच। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा व अधिवक्ता संघ के बीच का गतिरोध सौहार्दपूर्ण बैठक में समाप्त हो गया और एक बार फिर से पुलिस व अधिवक्ताओं में सामंजस्य स्थापित हुआ। 

गौरतलब है कि तहसील नानपारा में विगत दिनों एक व्यक्ति व अधिवक्ता के बीच हुए विवाद में सीओ नानपारा ने भावावेश में अधिवक्ता के साथ अपशब्द का प्रयोग किया था जिससे क्षुब्ध अधिवक्ता 24 दिनों से हड़ताल पर थे जिस पर पुलिस की ओर से हुई पहल पर शनिवार को स्थानीय जुमेरा पाम्स हॉल में सौहार्दपूर्ण बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक हेमन्त गौड़, क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल, महासचिव प्रेम त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्तागण शामिल हुए। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने पूर्व में हुए प्रकरण पर खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में सामंजस्यपूर्ण ढंग से आपस में मिलजुलकर काम करने की आशा जताई जिस पर सभी अधिवक्ता संतुष्ट दिखाई दिए। अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारी की पहल पर हड़ताल ख़तम की जाती है सोमवार से सभी अधिवक्ता काम पर लौट आएंगे और न्यायिक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान रूप नारायण जायसवाल, जुबैर अंसारी, ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव, हरिओम शुक्ला, जैगम हुसैन, बंश गोपाल, निर्मल श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment