Sunday, July 30, 2023

व्यापार मंडल नानपारा का चुनाव 1 सितम्बर को होना तय

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 
नानपारा, बहराइच यूपी। व्यापार मंडल नानपारा के नव गठन को लेकर व्यापारियों की एक कोर कमेटी की बैठक वरिष्ठ व्यापारी रामस्वरूप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में नानपारा व्यापार मंडल का पुनर्गठन चुनाव के द्वारा गठन किए जाने पर चर्चा की गई तथा 1 सितंबर 2023 को मतदान प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया जाएगा जिसमें सभी व्यापारियों की सहभागिता रहेगी। चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत व्यापारियों को ₹100 शुल्क देकर सदस्यता ग्रहण करनी होगी जिससे वह चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सके उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव समिति द्वारा बैलट पेपर के आधार पर चुनाव होगा जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आवंटित कर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जाएगा ताकि व्यापारी एकजुटता बनी रहे और किसी भी तरीके की व्यापारियों में मतभेद उत्पन्न ना हो सदस्यता अभियान में व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें सदस्य बनाया जाएगा । बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा 16 अगस्त से 18 अगस्त तक लिस्ट व वोटर लिस्ट बनाई जाएगी एवं नामांकन पत्र 17 और 18 को ₹100 शुल्क के साथ बिक्री किया जाएगा एवं 19 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से 20 अगस्त शाम 4:00 बजे तक नामांकन जमा किया जाएगा एवं 21 अगस्त को नाम वापसी दोपहर 1:00 तक नाम वापसी होगी तथा शाम 5:00 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे एवं प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चुनाव केवल अध्यक्ष और महामंत्री पद का होगा जिसके लिए आरक्षित धनराशि 5100 सौ रुपये रखी गई है तथा नाम वापसी पर ₹1000 रूपये काट कर ₹4100 रूपये वापस होगा एवं व्यापारी सदस्यता शुल्क ₹100 तय की गई है। मतदान के लिए जो सदस्यता शुल्क की रसीद है वही वोटर कार्ड माना जाएगा। मतदान के समय व्यापारियों को सदस्यता कार्ड को साथ में लाना अनिवार्य होगा 1 सितंबर को 10:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान होना निश्चित किया गया है। तत्पश्चात मतदान की मतगणना की जाएगी। बैठक में राजेश भीमराजका, मोहम्मद रजा, सादिक हुसैन, सिराज अहमद, सुहेल अहमद, इकराम अहमद,इकराम सलमानी, मुक्तिनाथ साहू, प्रकाश वीर गुप्ता, आनंद छापड़िया, रामकिशोर अग्रवाल, नरेश चंद्र अग्रवाल, आनंद पोद्दार ,अभिलाष श्रीवास्तव, संतोष पोरवाल, नीतू अग्रवाल ,जेपी साहू, रजनीश रस्तोगी, अयोध्या सोनी रामप्रताप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment