Thursday, July 13, 2023

लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, आज पुनः अवकाश

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि)

पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड। लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर है तो कई संपर्क व पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उधर जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 13 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग द्वारा 13 जुलाई को जनपद में कहीं कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने व भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डा आषीश चौहान ने बताया कि वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश को दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों में भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है इसके किसी भी प्रकार की अप्रीय घटना घट सकती है। जिसके दृष्टिगत जनपद के 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रो को 13 जुलाई एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है इस दौरान शासकीय अर्दशासकीय निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


No comments:

Post a Comment