आवश्यक सूचना (जिला पंचायत राज अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल)
जनपद के समस्त ग्रामीणों व नागरिकों को अवगत कराना है कि आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 के बीच किया जाना है उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमो झण्डा रोहण एवं राष्ट्रगान, शिला फलकम की स्थापना, पचप्रण शपथ एवं सैल्फी बहुधा वंदन, वीरों का वन्दन एवं मिट्टी यात्रा का आयोजन किया जाना है।
अतः आप सभी ग्रामीणो से अनुरोध है कि आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 9 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 के सफल आयोजन हेतु उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने का कष्ट करें।
"देश एवं प्रदेश वासियों को 15 अगस्त की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई"
निवेदक :
जितेन्द्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

No comments:
Post a Comment