Friday, August 11, 2023

मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, एक दिवसीय अवकाश

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड। राज्य में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं जनपद पौड़ी मे वृहस्पतिवार दिनभर बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। वहीं जिलाधिकारी गढ़वाल ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा 11 अगस्त को पौड़ी गढ़वाल में कहीं कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी गढ़वाल डा आषीश चौहान ने बताया कि वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश को दृष्टिगत रखते संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की संभावनाए बढ़ जाती है इससे किसी प्रकार की अप्रीय घटना घटित हो सकती है जिसके दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रो को 11 अगस्त एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है इस दौरान जनपद के समस्त शासकीय अर्दशासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment