ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coveragerब्यूरो/संचालक)
नानपारा, बहराइच यूपी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में पधारे माननीय विशिष्ट अतिथि विधायक राम निवास वर्मा एवं मुख्य अतिथि अजीत परेश एस डी एम नानपारा एवं राहुल पांडेय सी ओ नानपारा एवं हेमंत गौड़ इंस्पेक्टर नानपारा आदि अतिथियों के संग स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता यादव एवं प्रबंधक प्रतीक अग्रवाल, आनंद पोद्दार ने मिलकर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण उपरांत सभी अपना राष्ट्रगान बड़े गर्व और देशभक्ति के साथ गाए। राष्ट्रगान समाप्त होने के तत्पश्चात छात्रों ने एकता, अखंडता तथा भारत को अक्षुण्य बनाए रखने की भावनाओं को वैदिक मंत्रों से संदेश दिया। मंत्र समाप्ति होने के तत्पश्चात हमारे विशिष्ट अतिथि विधायक रामनिवास ने एक संक्षिप्त भाषण दिया उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हमारा देश अनेक वीर शहीदों के परिश्रम से आजाद हुआ तथा उन्होंने महात्मा गांधी , रवींद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस आदि जैसे महापुरुषों को भी याद करते हुए कहा कि इन नन्हे मुन्ने बच्चे ही आने वाले कल के भविष्य हैं । इन्हीं में से ही कोई चंद्रशेखर आजाद तो कोई सुभाष चंद्र बोस हैं जो हमारे देश को उन्नति की ओर अग्रसर की ओर ले जाएं गे । इन्हीं शब्दों के साथ अपने वचन को विराम दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया दीप प्रज्वलन के उपरांत छात्रों ने अपने विभिन्न प्रकार के कला कौशलों से नृत्य, गायन आदि की प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। अतिथि जन बच्चों का उत्साह वर्धन के लिए जमकर तालियां बजाई । इसी बीच कुछ छात्रों ने फुटबॉल क्षेत्र में विश्वविख्यात "सुनील छेत्री जी" का अनुकरण कर फुटबॉल खेल का प्रदर्शन किया। समस्त अतिथियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का जमकर सराहना किया । कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता यादव जी ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक प्रतीक अग्रवाल एवं आनंद पोद्दार एवं राम स्वरूप अग्रवाल, ओम प्रकाश पोद्दार आदि समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment