Friday, August 25, 2023

श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष बने शिवपूजन सिंह

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/सचालक) 

नानपारा, बहराइच। भारतीय जनता पार्टी प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ उ० प्र० द्वारा बहराइच के जिलाध्यक्ष पद पर ग्राम कलवारी निवासी शिवपूजन सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है जिसकी जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र गंगवार ने नियुक्ति पत्र भेजते हुए दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ उ० प्र० की साधारण सभा में शिवपूजन सिंह को बहराइच का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। साथ ही संघ की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से श्रमिकों, कामगारों, कर्मचारियों के हित और उनकी सुरक्षा के लिए काम करना अपेक्षित है। शिवपूजन सिंह को भाजपा प्रणित कर्मचारी महासंघ का बहराइच जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों एवं साथियों में हर्ष का माहौल है।


No comments:

Post a Comment