Monday, August 14, 2023

नृत्य, कला व गायत्री मंत्र से बच्चों ने जिलाधिकारी को रिझाया

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

बहराइच, उ० प्र०। नानपारा नवाबगंज रोड स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित 77 वें स्वतंत्रता दिवस में जिला स्तरीय "मेरी माटी मेरा देश" के संदर्भ में हो रहे कार्यक्रम में भाग लिया। प्रमुग्धा मुखर्जी, अलिष्का पोद्दार, जाह्नवी जायसवाल, तेजस संदीप सुल्ताने, अश्विका शर्मा नें नृत्य, कला, गायत्री मंत्र आदि प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिलाधिकारी मोनिका रानी का दिल जीत लिया। जिन्होंने इन मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला अधिकारी ने कहा कि नानपारा जैसे क्षेत्रों में जयपुरिया जैसे स्कूल का निर्माण कर बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल नानपारा अपने शहर और कस्बों को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे ले जाने का कार्य कर रहा है। जयपुरिया स्कूल शिक्षा के साथ-साथ अपने अनुभवी छात्रों को खेल- कूद में भी कुशल नेतृत्व कर रहा है जिससे आने वाले समय में जयपुरिया स्कूल  के बच्चें  प्रदेश एवं देश में नाम रोशन करेंगे। जिलाधिकारी ने आए हुए नन्हे - मुन्ने बच्चों के साथ-साथ  शिक्षा को सर्वांगीण विकास करने में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी धन्यवाद दिया और कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐसे स्कूल का होना हमारे  लिए गौरव की बात है।


No comments:

Post a Comment