ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
नानपारा, बहराइच यूपी। रक्षाबंधन पर्व पर नगर के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में रक्षाबंधन पर्व को उल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय तथा प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ को बच्चों ने राखी बांधकर मिठाई खिलाई जिस पर अधिकारियों ने बच्चों को उपहार देते हुए आशीर्वाद दिया। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बच्चों से राखी बनाते हुए उन्हें इस पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें हर प्रकार से सुरक्षा का शासन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बच्चों ने अपने बीच अधिकारियों को पाकर बच्चों का उत्साह और अधिक बढ़ा गया। बच्चों ने बढ़-चढ़ कर रक्षाबंधन पर अधिकारियों सहित शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं प्रबंध समिति के लोगों को भी राखी बांधकर मिठाई खिलाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता यादव, प्रबंधक आनंद कुमार पोद्दार, प्रतीक अग्रवाल सहित विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment