Tuesday, August 8, 2023

बड़े बकायादारों से धनराशि वसूली के लिए युद्धस्तर पर कार्य

पार्वत रावत (NNI Coverage ब्यूरो/प्रतिनिधि) 

पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड। जिलाधिकारी गढ़वाल ने तहसील पौड़ी के अंतर्गत बड़े बकायादारों पर बकाया धनराशि की वसूली अभियान युद्ध स्तर पर किये जाने के लिए उपजिलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

उपजिलाधिकारी सदर मुक्ता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील पौड़ी स्तर पर एक टीम बनाकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि अभियान के तहत एक लाख से बड़े बकायादार पर तेजी से कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment