ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
नानपारा, बहराइच। थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत स्थापित राजा बाजार चौकी में नवागत चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने पत्रकारों से एक भेंटवार्ता में प्राथमिक तौर से अपराध एवं नशाखोरी पर शिकंजा कसने की बात कही।
बातचीत के दौरान राजा बाजार चौकी प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि कि उन्होंने पुलिस विभाग में वर्ष 1998 में बतौर सिपाही सेवा शुरू की और वर्ष 2017 में उन्हें प्रमोशन के बाद उप निरीक्षक का पद मिला। बहराइच में श्री सिंह ने 2 वर्षों में थाना क्षेत्र महसी, रामगांव और रिसिया में सेवा की अब नानपारा में उन्हें अपराध और नशाखोरी जैसी समस्याओं पर लगाम लगाने का मौका मिला है जिसे वह बखूबी निभाएंगे। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास भी करेंगे। श्री सिंह ने आगे बताया कि क्षेत्र में उनकी पुलिस टीम पुलिस मित्र के रूप में काम करेगी और लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। शिष्टाचार भेंट के दौरान युनाईटड जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के डॉ० सै० अब्दुल खबीर, सरफराज सिद्दीकी, डी० पी० श्रीवास्तव और अय्यूब अंसारी शामिल रहे।
विगत दिनों उच्च प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा पर हुई चोरी से संबंधित एक सवाल के जवाब में चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बलहा की ओर से कार्यालय में चोरी की तहरीर मिली है जांच की जा रही है रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment