अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार संवाददाता)
नानपारा, बहराइच यूपी। माध्यमिक मंडल स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकर इंटर कॉलेज में किया गया। विजेता व उपविजेता टीम को विद्यालय प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव व विद्यालय प्रबन्धक अनिल मदेशिया ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का प्रारंभ मुख्यातिथि विधायक राम निवास वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताएं कराने का मकसद छात्रों में छुपी हुई खेल प्रतिभा को बचाए रखने के साथ मानसिक तनाव को दूर करना होता है। क्योंकि खेल ही है जो कुछ देर के लिए सारी चीजें भुलाकर आपका ध्यान सिर्फ और सिर्फ खेल पर केंद्रित कर देता है और आप सारी बातें भूल जाते हैं। जिससे काफ़ी हदतक मानसिक तनाव दूर होता है। प्रतियोगिता में जनपद बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा व बलरामपुर अंडर 14 व अंडर 19 की कुल 16 टीमो ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला अंडर 14 बालक वर्ग में श्रावस्ती व बहराइच के बीच हुआ जिसमें श्रावस्ती विजेता रही। अंडर 14 बालिका वर्ग मे बहराइच विजेता बलरामपुर उपविजेता, अंडर 19 बालक वर्ग मे श्रावस्ती विजेता, बहराइच उपविजेता रही, अंडर 19 बालिका वर्ग में श्रावस्ती विजेता, बहराइच उपविजेता रही।
इस मौके पर निर्णायक मंडल के जनपदीय क्रीड़ा सचिव अजय सिंह, अरविंद कुमार, हेमंत यादव, श्याम सुंदर, वैष्णवी, शिक्षक सत्यदर्शी सिंह आन प्रकाश श्रीवास्तव सौरव वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment