अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार सवाददाता)
नानपारा, बहराइच। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा में वर्ष 2023-24 के लिए चुनावी माहौल गरम है। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वापसी में एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया है।
बताते चलें कि अधिवक्ता संघ नानपारा के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था लेकिन अमर नाथ वर्मा ने शनिवार को नामांकन वापस ले लिया, अब अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रूप नारायन जायसवाल ने बताया कि आगामी नौ नवंबर को 218 मतदाता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव प्रशासन को चुनने के लिए मतदान करेंगे। शेष पदों पर एक एक पर्चा ही दाखिल होने के कारण प्रत्याशी निर्विरोध रूप से चुने जा चुके हैं।

No comments:
Post a Comment