Monday, November 6, 2023

अधिवक्ता को मातृ शोक, दो मिनट की मौन सभा

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच। अधिवक्ता संघ नानपारा के पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव एडवोकेट की माता का बीती रात स्वर्गवास हो गया जिससे अधिवक्ता परिवार काफी आहत दिखाई दिया। तहसील नानपारा में अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा और मृत आत्मा की शांति व मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दारुण दुःख से निपटने की कामना की। इस दौरान एल्डर कमेटी चेयरमैन रूपनारायण जायसवाल सहित जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, अब्दुल अजीज, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम कुमार त्रिपाठी, हरीश शर्मा, राम अभिलाख वर्मा आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment