Tuesday, December 5, 2023

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, बूथों पर जुटे बी एल ओ और मतदाता

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार संवाददाता)  

नानपारा, बहराइच। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशन में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 27 अक्टूबर से शुरू हुआ मतदाताओं का पंजीकरण कार्य 9 दिसंबर तक होना है। क्षेत्र में ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा स्थित प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात परिसर में भाग संख्या 162 से 165 तथा 183 से 185 तक की सूची के मतदाताओं का पुनरीक्षण एवं नए मतदाता बनाने का काम जारी है। इस दौरान रविवार को लगाए गए शिविर में तथा डोर टू डोर कैंपेन में अब तक कुल 284 नए मतदाताओं के फार्म जमा हुए हैं। प्रारूप 7 में शिफ्ट होने वाले 27 मतदाताओं के फार्म प्राप्त हुए जबकि संशोधन हेतु 15 फॉर्म इकट्ठा हुए हैं। उक्त जानकारी बी एल ओ सुपरवाइजर बृज बहादुर जायसवाल ने दी। शिविर में बी एल ओ विशाल, आरुषि कपूर, आरिफ अहमद, आलम अहमद मौजूद रहे। इसके अलावा श्री शंकर इंटर कॉलेज में भी मतदान केंद्र पर सुपरवाइजर नसीर अहमद की देख रेख में बी एल ओ फुरकान, रवि, महेश, मनोज और छत्रपाल कार्य करते दिखाई दिए, बूथ पर अब तक लगाए गए सभी शिविरों में लगभग 250 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जहां मौजूद मतदाता जुबली गंज निवासी अभिश्रेश्ठ गुप्ता ने बताया कि वह अपने नाम में संशोधन करवाने आए हैं तथा अपनी पत्नी का नाम बढ़ाने के लिए फार्म जमा किया है, बी एल ओ द्वारा कार्य सुगमता से किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment