Monday, December 25, 2023

हिन्दी साहित्य सुरभि संस्थान की मासिक बैठक सकुशल संपन्न

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक) 

नानपारा, बहराइच यूपी। बाबू कृष्ण कुमार सभागार में हिन्दी साहित्य सुरभि संस्थान नानपारा के मासिक बैठक का शुभारम्भ सरस्वती पूजन कार्यवाहक अध्यक्ष आदेश अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा बंदेमातरम गीत के उपरान्त बीते 25 नवम्बर में हुवे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए संस्थान के अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने आभार ब्यक्त किया। कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा ने 2019 से आये धन का आय ब्यय का ब्यौरा पटल के सामने रखा। संस्थान के रिनीवल का दायित्व डॉ असीम शुक्ला को दिया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व काव्य पाठ स्वेता सिंह, प्रकाश वीर गुप्ता, डॉ दिनेश चन्द्रा, डा आनंद अग्रवाल, डा अशोक गुप्ता ,डा वीरांगना कान्त, एवम अध्यक्ष एव कार्यवाहक अध्यक्ष आदि ने किया। कार्यक्रम में रजनी कान्त मिश्रा, उमेश चन्द्र शाह, जयदीश श्रीवास्तव, जसवंत मिश्रा, मुक्तेश्वर पोद्दार, राकेश गुप्ता एवम ओम पोद्दार,धीरेन्द्र सिंह, कृति शुक्ला आदि की उपस्थित में मासिक बैठक का समापन राष्ट्र गीत के उपरान्त हुआ।


No comments:

Post a Comment