Sunday, January 28, 2024

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमाबल सभागार में प्रतिपक्ष नेपाल के साथ समन्वय बैठक

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो/संचालक NNI Coverage) 

बहराइच, उ०प्र०। कार्यर्वाहक कमांडेंट राज रंजन के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी, बहराइच-I के प्रांगण में श्रीमति मोनिका रानी, जिलाधिकारी बहराइच की अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य महानुभावों के आगमन का प्रस्तावित कार्यक्रम तथा गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा क्षेत्र में चौकसी व सतर्कता बरतने के लिए सभी सहयोगी संस्थाओ एवं नेपाल के सशस्त्र बलो को समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली घटना को कारित होने से रोकने हेतु असमाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना, मन्दिर और मस्जिदो की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सोशल मीडिया पर निगरानी रखना, शोभायात्रा के मार्ग की सुरक्षा व निगरानी, जंगल के पैदल रास्तो पर विशेष चौकसी बरतना, समय-समय पर सूचना साझा करना इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा हुई। 

बैठक के दौरान जनपद बहराइच से श्रीमति वृंदा शुक्ला पुलिस अधीक्षक बहराइच, अजीत प्रताप सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी तथा मित्र राष्ट्र नेपाल से श्रवण कुमार पोखरेल, CDO बांके, सुभाष चन्द्र बोरा, पुलिस अधीक्षक बांके, बिकास श्रेष्ठा Dy SP, APF 30वीं वाहिनी बांके, वेद प्रसाद खरेल, CDO बर्दिया, सुधीर राज साही, पुलिस अधीक्षक बर्दिया नेपाल ने भाग लिया। साथ ही सशस्त्र सीमा बल के अतुल कार्की कमांडेंट 70वीं वाहिनी, कैलाश चंद रमोला कमांडेंट 59वीं वाहिनी, पार्थ सारथी रॉय उप कमांडेंट 42वींवाहिनी, दिलीप कुमार उप कमांडेंट 42वीं वाहिनी तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment