ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो / प्रतिनिधि NNI Coverage समाचार सेवा)
नानपारा, बहराइच। कोतवाली क्षेत्र नानपारा अन्तर्गत पत्नी की हत्या करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
बताते चलें कि बीती 13 नवंबर 2023 को कुर्मिनपुरवा तिराहे से लखीमपुर जाने वाले मार्ग पर नहर के बाईं पटरी की झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त पुलिस द्वारा किए जाने पर उसकी पहचान राजकुमार वर्मा पुत्र स्व० पृथ्वीराज निवासी पकरा देवरिया की पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई। जिसके आधार पर राजकुमार वर्मा की बहन श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी मसुदनगर बस्थनवा की तहरीर पर मु० अ० सं० 711/2023 भा दं वि पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के क्रम में सर्विलांस टीम की मदद से वादिनी मुकदमा, मृतका गायत्री देवी व अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबरों के काल विश्लेषण व सीसीटीवी फुटेज में मृतका गायत्री देवी के पति राजकुमार वर्मा की संलिप्तता पाते हुए पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी बदचलन थी व रात रात गायब रहती थी, पट्टीदारों से झगड़ा करती थी, गांव में कई लोगों से कर्ज के रखा था। उसने आगे बताया कि जब वह गायत्री देवी को अपनी बहन पुष्पा देवी के यहां छोड़कर कमाने दिल्ली चला गया था तो वह पंद्रह बीस दिन बाद वहां से भाग गई। घटना से आक्रोशित होकर बदनामी से परेशान राजकुमार वर्मा ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
No comments:
Post a Comment