अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार संवाददाता)
नानपारा, बहराइच। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का समय करीब आते ही ईवीएम व वीवीपैट से मतदान ट्रायल व्यापक स्तर पर शुरू हो गया है। तहसील नानपारा में उपजिलाधिकारी अजीत परेश ने ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करते हुए ईवीएम व वीवीपैट से मतदान की प्रक्रिया समझाई और चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र के कई युवा मतदाता ईवीएम व वीवीपैट का प्रयोग करने के उत्सुक दिखाई दिए। मालूम हो कि मतदान जागरूकता के प्रथम चरण में जिले की सभी तहसीलों में ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया जाना है। इसके बाद ब्लॉक व मतदान स्थलों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने इस बावत सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

No comments:
Post a Comment