Thursday, January 18, 2024

काली कुंडा मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से समरसता भोज

अय्यूब अंसारी (NNI Coverage समाचार संवाददाता) 

नानपारा, बहराइच यूपी। नगर नानपारा स्थित काली कुंडा मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नानपारा नगर की ओर से एक समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया और भारी संख्या में सभी आयु वर्ग के महिला पुरुष व बच्चों ने समरसता भोज ग्रहण किया। इसमें मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर श्री बालमुकुंद जी रहे, इसके अलावा नगर संचालक गोपाल टेकरीवाल, नगर प्रचारक रवि, नगर कार्यवाहक आनन्द श्रीवास्तव, नगर सेवा प्रमुख ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने समरसता भोज में महती भूमिका निभाई। वहीं मनोज गुप्ता, राहुल कश्यप, दिलीप जायसवाल, सुनील सिंघल, अभिलाष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष भाजपा अजय गुप्ता, ऊषा सिंघानिया, ओम प्रकाश शर्मा, नगर नानपारा कोतवाल मिथिलेश राय अपने पूरे दलबल के साथ तथा आचार्य हनुमान, नंद किशोर गुप्ता, गौतम गुप्त, राजेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता और हर्षित आदि सैकड़ों जनमानस उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment