ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो/संचालक NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। नगर के वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश वीर गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता के पिता आर्य समाज नानपारा के स्तंभ, पूर्व प्रधान, प्रखर प्रवक्ता सामाजिक चिंतन के धनी, जनसंघ काल से भाजपा समर्पित कार्यकर्ता और कसौधन समाज के लिए कार्य करने वाले नानपारा की शान एवं राम मंदिर के लिए जेल जाने वाले 86 वर्षीय कृपा राम आर्य का देहवासन हो गया, वे अब हमारे बीच नहीं रहे। बीते 23-24 जनवरी की मध्य रात्रि स्टेशन रोड नानपारा स्थित अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। आर्य जी के निधन पर नानपारा में शोक की लहर दौड़ गई, हर कोई उनके घर पहुंचने लगा। उनका अंतिम संस्कार शिवालय बाग के बैकुंठ धाम में रीति रिवाज के अनुसार किया गया।
मालूम हो कि स्वर्गीय कृपाराम आर्य संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू के विशेष जानकार थे। वह अपने पीछे चार पुत्र एवं दो पुत्रियों से संपन्न परिवार छोड़ गए। बड़े पुत्र प्रकाशवीर गुप्ता व्यापारी नेता है, सत्य प्रकाश गुप्ता एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के पत्रकार हैं, आनंद प्रकाश गुप्ता कपड़ा व्यापारी है, विनय प्रकाश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल महामंत्री हैं।
*स्वर्गीय कृपाराम आर्य का जीवन परिचय*
जनसंघ कालीन कार्यकर्ता स्वर्गीय आर्य लंबे समय तक जिम्मेदार पदों पर रहे। वह विश्व हिंदू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे, प्रभु श्री राम की स्थापना के लिए लड़ने वाले कार्य सेवक जिन्होंने कार्य सेवा के लिए एक महीने जेल की सलाखों में काटे। 2021 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया, शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने सराहनीय कार्य किया। आर्य कन्या विद्यालय के प्रबंधक रहे हैं आर्य समाज को नई दिशा दी और लंबे समय तक उसके प्रधान भी रहे।

No comments:
Post a Comment