ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
नानपारा बहराइच यूपी। पंचवटी श्री सीताराम आश्रम के संस्थापक ,प्रसिद्ध कथा वाचक परम श्रद्धेय रविशंकर जी महाराज, गुरु भाई ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से लौटने के उपरांत नानपारा में प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।
एक वाहन पर भगवान राम की तस्वीर स्थापित करके और राम धुन बजाते हुए उनके प्रशंसकों ने शोभा यात्रा निकाली और प्रसाद का वितरण कियाा। शोभा यात्रा अन्नपूर्णा रसोई स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर सप्त रूपा मंदिर तक गई। इस शोभायात्रा में ओमप्रकाश पोद्दार, मुरारी लाल शर्मा ,उमेश चंद्र शाह ,हरि शर्मा ,धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,अजय अग्रवाल, शिवकुमार वैश्य ,राधेश्याम मौर्य, अशोक शुक्ला ,सुरेश चंद्र शाह, अजय गुप्ता आदि शामिल हुए। नानपारा निवासियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद प्राप्त कर बहुत ही हर्ष का अनुभव किया। ज्ञात हो कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो पहला वीडियो अपने ट्विटर पर जारी किया उसमें गुरु जी की भी भावपूर्ण मुद्रा है।

No comments:
Post a Comment