Sunday, January 28, 2024

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही दिग्गज नेताओं की तैयारी शुरू

वसीम अहमद (संसू NNI Coverage समाचार सेवा)

वाराणसी, यूपी। दिल्ली लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है, चुनाव 16 अप्रैल को होना है ऐसे में हर पार्टी अपने दिग्गज नेता को मैदान में उतारने को लेकर हर पार्टी बैठक कर रहे हैं। 

           भारतीय मिडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम वाराणसी जोन महासचिव वसीम अहमद ने जनता से कुछ प्रश्न किया है इस बार लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से किसी भी जिले से कैंडिडेट को मैदान में उतारा जाएं तो पार्टी देखकर नहीं कैंडिडेट को देखकर अपना बहुमूल्य वोट उसी को करें जो शिक्षा रोजगार हाॅंस्पिटल और स्कूल को बढ़ावा देने कि बात करें, कोई राजनीतिक पार्टी बुरी नहीं होती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मीडिया प्रभारी वसीम अहमद ने कहा कि इस बार अपना बहुमूल्य वोट उसी को जाएगा जो शिक्षा रोजगार हाॅंस्पिटल और स्कूल कालेज को बढ़ावा देने कि बात करेगा ना की धर्म के नाम पर वसीम अहमद ने कहा कि आज भी अपने देश में जाने कितने लोग शिक्षा से वंचित हैं दूर दूर तक शिक्षा से कोई नाता नहीं है इस बार चुनाव में हर जिले के हर वार्ड में एक सरकारी हाॅंस्पिटल और स्कूल को बढ़ावा दे ताकि छोटे गरीब तबके के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिले और स्वास्थ्य हाॅंस्पिटल में सही समय पर गरीबों को मुफ्त इलाज मिल सकें।

वसीम अहमद पूर्व मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश

No comments:

Post a Comment