डी पी श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
नई दिल्ली, भारत। भारतीय विधिज्ञ परिषद ने 12 फरवरी सोमवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आवाह्न किया है। एक प्रेसवार्ता में भारतीय विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार से मांग की जाएगी कि अधिवक्ताओं को 20 लाख रुपए का बीमा कवर, मुफ्त मेडिक्लेम, नवागत जरूरतमंद अधिवक्ताओं को पांच साल तक 10,000 रुपए प्रतिमाह का स्टाइपेंड और वृद्ध अधिवक्ताओं को अनिवार्य रूप से पेंशन दी जाय। श्री मिश्रा ने कहा कि देश भर में विभिन्न राज्यों के विधिज्ञ परिषद के करीब 17 लाख अधिवक्ता 12 फ़रवरी सोमवार को अपने अपने राज्य की राजधानियों में सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन करेंगे।

No comments:
Post a Comment