ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage ब्यूरो/संचालक)
नानपारा-बहराइच, उ०प्र०। कोतवाली नानपारा के निकट क्लब में चल रहे अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नानपारा एवं नवाबगंज के बीच फाइनल मैच खेला गया जो देर रात्रि तक चला, रोमांचक मुकाबले में नवाबगंज की टीम ने तीन सीटों में मेजबान टीम को 23 एवं 25 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद चेयरमैन अब्दुल वहीद, कोतवाल मिथिलेश कुमार राय, मीडिया प्रभारी भाजपा पुनीत श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को आयोजक मंडल की तरफ से नगद धनराशि व शील्ड प्रदान की गई। गौरतलब हो की नगर के कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न कोणों से आई 19 टीमों ने प्रतिभाग किया। नॉकआउट मुकाबला जीतने के बाद नानपारा रेड एवं सर्राकलां के बीच खेला गया जिसमें नानपारा रेड ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया जबकि दूसरा सेमीफाइनल नवाबगंज एवं जरवल रोड के बीच खेला गया जिसमें नवाबगंज विजई हुई। दोनों सेमी फाइनल के विजेता के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें नवाबगंज की टीम ने कड़े मुकाबले में मेजबान टीम नानपारा को हराया। विजेता एवं उपविजेता टीम को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष द्वारा प्रदान की गई, जबकि आयोजक मंडल द्वारा दोनों टीमों को उपहार भेंट किया। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में विनोद सिंह एवं अनूप शर्मा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजक मंडल की तरफ से सभासद मुनव्वर उर्फ़ असलम, पवन सिंह राठौड़, अभिनय कुरिया, चेतराम भारती, शेखर सिंह सहित तमाम लोगों का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment