अय्यूब अंसारी (संवाददाता, NNI Coverage समाचार सेवा)
नवाबगंज/नानपारा - बहराइच, यूपी। नेहरू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र बहराइच के नेतृत्व में जिला युवा अधिकारी रोशनी पटवा के मार्गदर्शन में विकास खंड नवाबगंज स्थित श्री उमादत्त मिश्र इंटर कालेज में खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता सफलता पूर्वक आयोजित किया गया खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य लक्ष्मी कांत मिश्र ने कहा कि हम सभी को दैनिक दिनचर्या में खेल को शामिल करना चाहिए जिससे हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे।
प्रतियोगिता के दौरान बालकों की दौड़ में अजय शाहू ने प्रथम व कामिल अहमद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया बालिकाओं की दौड़ में कोमल ने प्रथम व जान्हवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार खो-खो कबड्डी रस्साकसी आदि खेल में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया नवाबगंज की स्वयं सेविका नारायणी मिश्रा ने आये हुए सभी अथितियों व प्रतिभागियों का आगमन हेतु धन्यवाद देते हुए आभार जताया इस अवसर पर युवा मंडल शंकरपुर के सचिव दीपेंद्र मिश्रा विद्यालय के प्रशासक श्रीकांत मिश्र, अभिषेक पाठक, शिवम पाठक, आदर्श चौधरी, अनुप्रिया मिश्रा, राम शंकर वर्मा, अभिषेक मिश्र, अलका, नंदनी, स्तुति, प्रतिभा, मनीषा, नीतू, पूजा, मुकेश, विजय, अमित, दिलीप, अमन, शुभम, विवेक आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment