Thursday, March 21, 2024

बिठूर में पंचकोसी परिक्रमा कर मांगा गया वंश वृद्धि व समृद्धि का वरदान

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage समचार सेवा) 

कानपुर, उ०प्र०। बिठूर में फाल्गुन महीने की एकादशी को पंचकोसी यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। दो दिनों तक चलने वाली इस पंचकोसी परिक्रमा में भक्त 14 किलोमीटर की परिक्रमा बांस की छड़ी के साथ करते है और वंश व्रद्धि का वरदान मांगते है। पंचकोसी परिक्रमा में श्री रामजानकी बड़ा मंदिर बिठूर से राम दरबार का सिंहासन झांकी निकाली गई।झांकी की जगह जगह लोगो पूजन आरती की। झांकी रामजानकी बड़ा मंदिर से निकल पत्थर घाट, रामधाम, वाल्मीकि आश्रम, रमेल नगर, बड़े हनुमान मंदिर, किशुनपुर होते हुए ब्रह्मवर्त घाट पर आयी। 22मार्च को श्री रामजानकी बड़ा मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास शास्त्री, कुश चन्द्र शुक्ला, हरिदास माधव, सुमित पांडे, पिंटू मिश्रा, संजय गौड़, संतोष तिवारी, सौरभ गौड़ आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment