Friday, March 29, 2024

होली मिलन कार्यक्रम में आर्य समाज सम्मान पत्र

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage समाचार सेवा)

नानपारा-बहराइच, उ०प्र०। आर्य समाज मंदिर नानपारा  में होली के पावन पर्व पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान  लालता प्रसाद ने किया। होली मिलन कार्यक्रम के उपरांत आर्य समाज नानपारा के आधारशिला के संस्थापक सदस्यों एवं पदाधिकारी जो दिवंगत हो चुके हैं मरणोपरांत उनके परिजनों को उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आर्य सम्मान पत्र तथा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। दिवंगत पदाधिकारियों तथा सदस्यों के परिजनों को स्मृति सम्मान पत्र  पाने वाले स्व० बापू किशन लाल मद्धेशिया के पुत्र अभय कुमार मद्धेशिया, स्व० कृपाराम आर्य के पुत्र  प्रकाश वीर गुप्त, स्व० विश्वनाथ आर्य के पुत्र आनंद कुमार, स्व० ओंकारनाथ आर्य की पत्नी श्रीमती शकुंतला देवी, स्व० लक्ष्मी नारायण के लिए पौत्रवधू तथा स्व० सावित्री देवी के लिए उनकी पुत्री श्रीमती रीना गुप्ता को आर्य समाज नानपारा के प्रधान द्वारा स्मृति सम्मान पत्र प्रदान किया गया। आर्य समाज नानपारा के मंत्री आनंद कुमार तथा उप प्रधान प्रकाश वीर गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती कल्पना आर्य तथा राघवेंद्र कश्यप  ने इन सभी दिवंगत लोगों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन तथा कार्यों को अपने जीवन में उतारने तथा शिक्षा लेने की बात की तथा समाज के उत्थान के लिए भी विचार प्रस्तुत किया। इस मौके पर आर्य समाज के पदाधिकारी एवं आर्य समाज महिला सभा के महिलाएं उपस्थित रही।



No comments:

Post a Comment