Tuesday, May 14, 2024

कांकड़ घाट पर नहीं बना पुल तो ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान

आजाद हुसैन (ब्यूरो NNI Coverage समाचार सेवा)

लखीमपुर खीरी, उ०प्र०। जिले के अमीरनगर क्षेत्र के कंधरापुर गांव के लोगों ने पुल नहीं बनने को लेकर मतदान नहीं किया। सुबह से ग्रामीण मतदान करने बूथों पर नहीं गए। यहां दो बूथ हैं, 407 व 408। कुल मतदाता 1617 हैं। दोनों बूथों पर 1:00 बजे के बाद पांच लोगों ने मतदान किया। यहां के लोगों की मांग है कि कंधरापुर गांव से गोमती नदी पर कांकड़ घाट पर पुल बनाया जाए, ग्रामीण लंबे समय से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं पर जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीण नाराज हैं और उनकी नाराजगी मतदान प्रभावित कर रही है। 1617 में से महज पांच मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं के बूथ पर नहीं जाने को लेकर बूथों पर सन्नाटा पड़ा रहा।

सांकेतिक

No comments:

Post a Comment