ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage समाचार सेवा)
नानपारा, बहराइच यूपी। सोमवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होते ही परीक्षार्थियों की में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा का रिजल्ट आते ही बच्चे ऑनलाइन अपना रिजल्ट देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनो परीक्षाओं में लड़कियां ही टॉपर रही। नानपारा की आदित्ति पोद्दार ने इंटरमीडिएट में एमआर जयपुरिया स्कूल से टाप किया है ।आदित्ति पोद्दार ने इंटर में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉपर सूची में अपना प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही तेजस सिंह ने 93.8 प्रतिशत, गौरी अग्रवाल ने 92.2 प्रतिशत ,तथा नैतिक शाह ने 92.2% तथा संस्कार अग्रवाल ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह हाई स्कूल में अनुष्का सक्सेना ने 96.33% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है तथा मुस्कान पोद्दार ने 92 .8% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है तथा प्रियांशी यादव ने 92% प्रकार तीसरा स्थान एवं मोहम्मद हसन बिन इसरार ने 90.2% अंक प्राप्त कर चौथा स्थान तथा वेदांत सिंह ने 89.3% अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया है। नानपारा निवासी इंटरमीडिएट की टॉपर आदित्य पोद्दार तथा हाई स्कूल की दूसरा स्थान पाने वाली मुस्कान पोद्दार इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दे रही है तथा आगे पढ़ाई कर आईएएस बनने की तैयारी करेगी।


No comments:
Post a Comment