ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage समाचार सेवा)
नानपारा (बहराईच) उत्तर प्रदेश। कस्बा नानपारा जिला बहराईच में जन्मे तथा वर्तमान में झीलों की नगरी भोपाल में रह रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर, साहित्यकार व समाज सेवी शारिक रब्बानी को हाल ही में भव्या फाउंडेशन और भव्या इंटरनेशनल जयपुर (राजस्थान) की ओर से पन्द्रह देशों के माह अगस्त 2024 में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन 2024 के लिए आमंत्रित किया गया है। शायर, साहित्यकार समाज सेवी तथा महिला सशक्तीकरण के कार्यों के लिए प्रसिद्ध शारिक रब्बानी जिनके दो काव्य संग्रह फिकरोफ़न व अफ़कार ए शारिक, एक उपन्यास गर्दिश ए अय्याम जो मराठी में चक्रव्यूह और हिंदी में कालचक्र के नाम से भी प्रकाशित हो चुका है। इसके अलावा शोध पर आधारित पांच अन्य पुस्तकें और स्त्री विमर्श सम्बंधित व महिला सशक्तीकरण अनेकों लेख तथा अनेक साझा संकलन में रचनाएं आदि प्रकाशित होती रहीं हैं ,तथा कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय गायकों ने इनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज भी दी है और जो भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद इस्कफ के सदस्य सहित कई अन्य साहित्यक व समाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। आगामी अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में शारिक रब्बानी को शायरी, साहित्यक सेवाओं, समाज सेवा और महिला सशक्तीकरण ,के लिए, इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड 2024 से सम्मानित भी किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि मशहूर शायर साहित्यकार व समाज सेवी शारिक रब्बानी को पूर्व में भी भारत नेपाल में ,साहित्य सेवा और महिला सशक्तीकरण के लिए, सृजन रत्न पुरस्कार, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार व सम्मान, अवध श्री सम्मान, सृजन शील मोती स्रष्टा सम्मान, विनेसाम साहित्य ज्योति सम्मान, नेपाल भारत मेत्री सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, सिराजमीर खां सहर सम्मान, इस्कफ मैत्री सम्मान सहित अनेक सम्मान व पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं और शारिक रब्बानी के व्यक्तित्व और उनकी साहित्यक व समाजिक सेवाओं पर भारत व नेपाल के साहित्यकारों द्वारा हिन्दी में , शारिक रब्बानी अदब के आईने में, उर्दू में, शारिक रब्बानी मेरी निगाह में, तथा नेपाली में, बहुआयामिक व्यक्तित्व शारिक रब्बानी,के नाम से भी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। और स्त्री विमर्श संबंधी आपके विभिन्न लेख , महिलाओं सम्बंधित विभिन्न मुद्दों को उजागर करने , महिलाओं की स्वतंत्रता, बराबरी के हक और महिला सशक्तीकरण के पक्ष में आवाज उठाने के लिए पसंद किये जाते रहे हैं ।और आपकी रचनाएं समाज को नई दिशा दिशा प्रदान करती है।

No comments:
Post a Comment