Monday, July 15, 2024

बरसात से बचने को सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित

अय्यूब अंसारी (संवाददाता NNI Coverage समाचार सेवा)

नानपारा, बहराइच (उ०प्र०)। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के सफाईकर्मियों को बरसात से बचने के लिए ईओ और पालिका अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से रेनकोट वितरित किया गया। नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है, सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम में वह अपने कार्यों का निर्वहन करते है। इस मौके पर गंगा प्रताप सिंह, सईद अहमद, सफाई नायक विशाल, रवि, अकील अहमद, आलोक, उस्मान गनी, कय्यूम, राज मिर्जा तथा सभासद श्याम बिहारी अग्रवाल एवं छत्रपाल आदि मौजूद रहे। ईओ रंग बहादुर ने इस दौरान कहा की बरसात का समय है और कर्मचारियों को बारिश में भी काम करना पड़ता है उन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह रेनकोट बारिश के समय उन्हें भीगने से तो बचाएगा ही व सफाई व्यवस्था में भी किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न होगी। पालिका चेयरमैन अब्दुल वहीद ने कहा की नगर में अक्सर नाले और सफाई आदि की शिकायते आती रहती है, ऐसे में हमारे सफाई कर्मचारियों को बारिश के समय काफी परेशानी होती है। व्यवस्था करवाकर लगभग 150 कार्मिकों को रैन कोट वितरित किया गया है। जिसमे स्वीपर, सफाईकर्मी, ड्राइवर, ट्यूबवेल ऑपरेटर, पंप ऑपरेटर, डेली बेसिस पर परमानेंट तथा संविदाकर्मी शामिल है।

No comments:

Post a Comment