Friday, July 26, 2024

मेजर जनरल अजय कुमार सिंह को भारतीय सेना का अति उत्कृष्ट सेवा (विशिष्ट सेवा मेडल)l

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage समाचार सेवा) 

बहराइच, उ०प्र०। महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा आज अवध गौरव मेजर जनरल अजय कुमार सिंह को भारतीय सेना का अति उत्कृष्ट सेवा (विशिष्ट सेवा मेडल) देकर पुरष्कृत किया गया है। मेजर जनरल अजय कुमार सिंह को अति विशिष्ट सेवा मेडल से पुरुस्कृत किये जाने के बाद आज महामना मालवीय मिशन कार्यालय में बैठक कर विभिन्न राष्ट्रीय विचारों के वाहक प्रतिनिधियों ने महामहिम के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

महामना मालवीय मिशन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिशंकर सिंह ने बताया कि मेजर जनरल अजय कुमार सिंह को आज महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा से नवाजा गया है यह अवध क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण, मालवीय मिशन के वरिष्ठ पदाधिकारी के सरीन, संघ विचारक गोविंद राम अग्रवाल, समाजसेवी प्रकाश गौतम , पर्यावरण विद डॉ० राधेश्याम श्रीवास्तव , रूल ऑफ लॉ सोसायटी राष्ट्रीय महासचिव जय कृष्ण सिन्हा , अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट आदि लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति द्वारा मेजर जनरल अजय कुमार सिंह को अति विशिष्ट सेवा मेडल देकर सम्मानित करने के लिए आभार ज्ञापित किया है और इसको समूचे अवध क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

No comments:

Post a Comment