डी०पी०श्रीवास्तव (NNI Coverage समाचार सेवा)
नानपारा, बहराइच। भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में भगवान बलराम जयंती के अवसर पर पौराणिक शिवालय बाग़ शिव मंदिर (नानपारा) परिसर में 'विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव' विषयक चौपाल का आयोजन किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने जल, जंगल, जमीन व जलवायु को मानवानुकुल बनाये रखने के लिए गांव गांव में जन जागरण महाभियान चलाये जाने की योजना बनाई और विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव अभियान से जन जन को जोड़ने का संकल्प भी दोहराया। शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए किसान परिषद प्रदेश संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि खेती किसानी में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से धरती विषाक्त होती जा रही है उत्पादित अन्न के उपयोग से हम लाइलाज बीमारियों से ग्रषित होकर परिवार एवं समाज पर बोझ बनते जा रहे है ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि हम सब लोग मिलकर रासायनिक उर्वरकों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जन जागरण अभियान मे सहभाग करें तथा धरती को विषाक्त होने से बचाने में अपनी प्रभावी भूमिका अदा करे। समाजसेवी किसान परिषद तहसील संयोजक केशव पांडेय ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए घातक है नशा के उपयोग से हमारी नौजवान पीढ़ी बर्बाद हो रही है हम सबका दायित्व बनता है कि सामाजिक जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को नशा से होने वाले कुप्रभाव के बारे में सचेत करे और अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन से संवाद एवं समन्वय स्थापित करे। जिला संयोजक प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने कहा कि विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव अभियान को सफल बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की योजना बनाई गई है नशा प्रभावित इलाको में चौपाल का आयोजन कर लोगो को सचेत किया जाएगा ताकि नशा पर पूर्ण विराम संभव हो सके। कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। अयोजित चौपाल की अध्यक्षता करते हुए महंत शिवालय बाग़ महेन्द्र वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी सिख समाज नेता सरदार जसप्रीत सिंह ने किया।
आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से संघ विचारक स्वामी दयाल, सरदार नरेंद्र सिंह, किसान नेता दुर्गेश कुमार वर्मा, क्षेदा खान, ग्राम प्रधान श्रवण कुमार पटेल, प्रगतिशील किसान विनोद कुमार वर्मा, शिक्षक नेता राहुल पांडेय, विश्वनाथ जायसवाल व समाज सेवी प्रभात श्रीवास्तव, समाज सेवी डॉ पंकज श्रीवास्तव समेत तमाम किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान हलधर बलराम को किसानों का आदर्श बताते हुए उनके चित्र के समक्ष लोक कल्याण की भावना के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया।


No comments:
Post a Comment