ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (ब्यूरो NNI Coverage समाचार सेवा)
बहराइच, उ०प्र०। वन एवं पर्यावरण मंत्री (उ०प्र०) डॉ० अरुण कुमार सक्सेना के आज बहराइच आगमन पर महामना मालवीय मिशन व रूल ऑफ लॉ सोसायटी पदाधिकारियों ने जनपद में पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा किया और नदी, जल, पोखरा, तालाब व अन्य खाली पड़े सार्वजनिक स्थानों पर पँचवटी प्रजाति के वृक्षों का ही अधिकाधिक संख्या में रोपण का संगठन की ओर से प्रस्ताव भी दिया। वन मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि विभाग की ओर से अधिकाधिक संख्या में अब हरिशंकरी प्रजाति व पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जाएगा ताकि जल एवं पर्यावरण संरक्षित रह सके।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने लोकनिर्माण विभाग अतिथि ग्रह में संगठन प्रतिनिधि मंडल के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री को अवगत कराया कि तराई इलाकों में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए संगठन की ओर से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों के संरक्षण का वन विभाग के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वन मंत्री ने संगठन के पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए अभियान को ओर अधिक गतिशील बनाने का आवाहन किया तथा विभाग की ओर से हर सम्भव सहयोग देने के लिए आश्वस्त भी किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री से वार्ता हेतु प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से विहिप नेता रूल ऑफ लॉ सोसायटी महामंत्री अजीत शेर सिंह, पर्यावरण विद प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव, समाजसेवी अखिलेश कुमार, विवेक सक्सेना, पर्यावरण विद राकेश चंद श्रीवास्तव, सोसायटी अध्यक्ष अनिल मिश्र, किसान परिषद संयोजक प्राचार्य शिवपूजन सिंह, रूल ऑफ लॉ सोसायटी सचिव परम प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट, समाजसेवी अनिल साहनी, बसंत कुमार चौहान के अलावा विभागीय उच्चाधिकारी शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment